फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Transformer broken for two days, people yearn for water in scorching heat

Auraiya News: दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब, भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग

Mon, 29 Apr 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Transformer broken for two days, people yearn for water in scorching heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। कस्बे के हाथी राजन कॉलोनी इलाके में रखा ट्रांसफार्मर दो दिन से खराब है। इस कारण 12 से अधिक घरों की बिजली ठप है। वहीं अधिकांश घरों में वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो रही है। विभागीय अधिकारियों के गंभीरता न दिखाए जाने पर लोगों में उनके प्रति गुस्सा बढ़ने लगा है। दो दिनों से लोग भीषण गर्मी के साथ ही पीने के पानी को लेकर परेशान है।
शनिवार की सुबह लगभग सात बजे राजन कॉलोनी में अचानक हाई वोल्टेज आ गया। इससे अधिकांश घरों में बिजली की लाइनों के जलने के साथ ही घरेलू इलैक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों ने विभागीय अधिकारियों को दी। इसके बाद आपूर्ति बंद की गई। मोहल्ले के बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि एक दिन पहले लो वोल्टेज की समस्या थी। इसके चलते कोई भी बिजली उपकरण नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस कारण शुक्रवार की रात भी जाग कर गुजारनी पड़ी। शनिवार की सुबह यह घटना घटी तो आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई। इसके बाद लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए। लोगों के आगे पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई। अधिकारी हर बार जल्द ट्रांसफार्मर ठीक कराने की बात तो कहते है, लेकिन रविवार की शाम चार बजे तक कोई भी कर्मचारी व अधिकारी मौके पर ट्रांसफार्मर देखने भी नहीं पहुंचा है। भीषण गर्मी से सबसे बुरा हाल छोटे-छोटे बच्चों का है। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया की संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। जल्द ही समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
क्या बोले लोग-------------
घर के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं
फोटो-28एयूआरपी22-भारती सिंह। संवाद
भारती सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर न बदले जाने से घर के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है। गर्मी और मच्छरों के कारण रात जागकर गुजरनी पड़ रही है।
---------------
पानी भरने दूर जाना पड़ता है
फोटो-28एयूआरपी23-नलिनी पांडेय। संवाद
नलिनी पांडेय ने बताया कि गर्मी से हाल बेहाल है। तो वहीं पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
-------------
बिजली विभाग से मिल रहा सिर्फ आश्वासन
फोटो-28एयूआरपी24-अनिल कुमार। संवाद
अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारी जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन तो दे रहे हैं, लेकिन कोई कर्मचारी अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed