{"_id":"5aa6b1494f1c1b4d0a8b482a","slug":"transactional-audio-viral-audiovisual-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":" अछल्दा थाने के दारोगा का लेनदेन का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछल्दा थाने के दारोगा का लेनदेन का ऑडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
वायरल
- फोटो : प्रतीकात्मक
अछल्दा(औरैया)। अछल्दा थाने के एक दरोगा का लेन-देन को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें गांव के जमीन के पट्टे को लेकर दारोगा एक ग्रामीण को गाली दे रहा है। कह रहा कि पांच हजार दो और पुलिस नहीं जाएगी तुरंत बाउंड्री बनाकर क ब्जा कर लो। ऑडियो वायरल होने के बाद जहां जांच शुरू हुई। वहीं एसओ ने जांच पूरी होने से पहले ही ऑडियो कोे फर्जी करार दे दिया।
विज्ञापन
अछल्दा थाना क्षेत्र के घांघरपुर निवासी अनोखेलाल की पट्टे की जमीन को लेकर विवाद है। अनोखे लाल ने इसकी शिकायत भी थाने में की थी। जिस पर कुछ और लोगों ने भी शिकायत की है कि वह जमीन पट्टे की नहीं है, फर्जी है। उसी जमीन को लेकर अनोखेलाल के पास फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अछल्दा में तैनात एसआई पप्पू सिंह बताया। इसके बाद उसने जमकर गालियां दी।
विज्ञापन
कहा कि शिकायत के बाद लेखपाल कोे समझ लिया। कल आओ मेरे पास वहां मेरा चेला मिलेगा। सब समझा देगा कि कैसे करना है। फिर पुलिस नहीं जाएगी और तुम बाउंड्री बना लेना। ग्रामीण कहता है कि वह मजदूर है पैसे का इंतजाम कर दोपहर बाद आएगा तो वह फिर गाली देने लगा। इसके बाद ग्रामीण की पत्नी फोन ले लेती है तो फोन करने वाली की टोन बदली।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कह दिया कि पांच हजार दे जाओ और फिर बना लेना। इस मामले में थानाध्यक्ष बलिराज शाही ने बताया है कि वायरल ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। यह कोई विपक्ष का युवक जमीन हथियाने के लिए दारोगा बनकर बात कर रहा है। फिलहाल जिस नंबर से यह कॉल आई थी उस नंबर की जांच की जा रही है।
नंबर को सर्विलांस पर लगाकर इसकी जानकारी की जा रही है। सीओ भाष्कर वर्मा ने बताया कि जांच में जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, दरोगा पप्पू सिंह का कहना है कि उन्होंने किसी को फोन नहीं किया है। वायरल ऑडियो में आवाज उनकी नहीं है। जांच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
