{"_id":"679a70c5871da7eb85081c49","slug":"trains-of-prayagraj-kanpur-canceled-after-the-accident-in-mahakumbh-auraiya-news-c-211-1-knj1003-121772-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महाकुंभ में हुए हादसे के बाद प्रयागराज, कानपुर की ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महाकुंभ में हुए हादसे के बाद प्रयागराज, कानपुर की ट्रेनें रद्द
Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फफूंद स्टेशन पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच करती पुलिस।
- फोटो : फफूंद स्टेशन पहुंचे यात्रियों के सामान की जांच करती पुलिस।
दिबियापुर (औरैया)। प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के दौरान हादसे के मद्देनजर रेलवे की सेवा पर असर पड़ा है। फफूंद से कानपुर और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।
इसी तरह यहां से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेन भी घंटों की देर से पहुंचीं। इससे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। जो यात्री मौजूद थे, वह ट्रेन के न चलने से मायूस दिखे।
दरअसल फफूंद रेलवे स्टेशन से रोजाना कानपुर और प्रयागराज के लिए ट्रेन चलती है। मंगलवार की देर रात हुए हादसे के बाद बुधवार को यहां से चलने वाली उस रूट की ट्रेन रद्द कर दी गईं। यहां से होकर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहीं। कानपुर-टूंडला पैसेंजर मेमो ट्रेन भी रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
कई ट्रेनें घंटों लेट होने से फफूंद स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। सुबह से शाम तक कोई ट्रेन न होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को वापस होना पड़ा। ऐसे यात्री बस से या निजी वाहन व किराए के वाहन से अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना हुए। स्टेशन पर दोपहर को सन्नाटा छाया था और कुछ यात्री ही स्टेशन पर दिखे थे।
उधर, प्रयागराज में महाकुंभ की घटना को देखते हुए फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस व जीआरपी ने बुधवार को गश्त किया। स्टेशन पर बैठे यात्रियों से पूछताछ की और उनके सामानों की भी तलाशी ली। पैदल गश्त में जीआरपी चौकी फफूंद के प्रभारी विवेक कुमार मय फोर्स व दिबियापुर थाना पुलिस से उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
बुधवार को यह ट्रेनें रहीं लेट
फफूंद स्टेशन पर रात 02:45 मिनट पर आने वाली अवध एक्सप्रेस आठ घंटा लेट होने के बाद सुबह बुधवार को 11 बजे के बाद आई। वहीं इटावा, दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन अप महानंदा एक्सप्रेस 15483 तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस तीन घंटे, सूबेदार से ग्वालियर महाकुंभ स्पेशल तीन घंटा देरी से पहुंचीं। कई अन्य ट्रेन घंटों लेट रहीं।
ट्रेन के इंतजार में सुबह से बैठे रहे यात्री
प्रयागराज में घटना होने के बाद फिर भी वहां जाने के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर कई यात्री पहुंचे। सुबह से ट्रेन का इंतजार करते यात्री पूर्वा सत्ति अछल्दा निवासी नेकराम और सोनवती ने कहा कि ट्रेन नहीं मिली।
अजीतमल के तिलकपुर लच्छू की मड़ैया निवासी श्याम सिंह, दया नगर बीसलपुर बल्लापुर निवासी दाताराम ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर तक कोई ट्रेन नहीं आई। यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज में हुई भगदड़ की जानकारी यहां स्टेशन पर आने के बाद हुई है।