फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train,civic,auraiya

आज से छह ट्रेन बंद होने से जिले के यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
train,civic,auraiya
दिबियापुर (औरैया)। कोहरे के कारण एक दिसंबर से तीन महीनों तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली तीन जोड़ी (छह ट्रेन) ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। बुधवार से दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन आगरा-लखनऊ इंटरसिटी के बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों में परेशानी है। दैनिक यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के लगातार चालू रखने की मांग की है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक दिल्ली जाने वाली 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 12179 अप लखनऊ-आगरा इंटरसिटी, 12180 डाउन आगरा-लखनऊ इंटरसिटी, 14218 चंडीगढ़ से प्रयागराज-ऊंचाहार एक्सप्रेस बंद रहेगी। जबकि प्रयागराज से चंडीगढ़ 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस 2 दिसंबर से एक मार्च 2022 तक, दिल्ली से अलीपुर जाने वाली 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 2 मार्च 2022 तक अपने शुरूआती रेलवे स्टेशन से बंद रहेगी। रेल प्रशासन ने इसका नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

रेल यात्रियों के अनुसार दिल्ली की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एवं ऊंचाहार एक्सप्रेस बंद होने से लगातार 18 घंटों तक दिल्ली के लिए कोई ट्रेन औरैया जिले को नहीं मिलेगी। दोपहर में लगभग पौने तीन बजे कालका मेल गुजरने के बाद अगले दिन सुबह लगभग नौ बजे गोमती एक्सप्रेस ही दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए पहली ट्रेन होगी। इसके साथ ही आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के बंद होने के कारण कानपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूरा में एक बाइक ऐजेंसी के संचालक औरैया निवासी राज भदौरिया का कहना है कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन है। इसे लगातार संचालित किया जाना चाहिए।
जयनारायण निवासी जमुहीं कानपुर में ट्रांसपोर्टर हैं। प्रतिदिन कानपुर आवागमन करते हैं। उनका कहना है कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी से सुबह जाते व शाम को लौटते हैं। यह ट्रेन चालू रहनी चाहिए।
रजाला निवासी रजाला कानपुर में एक अस्पताल में काम करते हैं। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रतिदिन आते-जाते हैं। उनका कहना है कि इस ट्रेन के बंद होने के बाद लोगों को परेशानी होगी।

कानपुर के डीबीएस कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर कौशलेंद्र तिवारी ने कहा कि इंटरसिटी बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय ही दूसरी ट्रेन का स्टापेज दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed