फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   train

लूप लाइन पर मालगाडिय़ों के खड़े होने से बिना प्लेटफार्म के रोकी कालका, यात्रियों में हड़कंप

Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
train
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार शाम फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची अप कालका मेल के यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दोनों लूप लाइनों पर मालगाड़ियां खड़ी होने के कारण कालका को मेन थ्रू अप लाइन पर रोक दिया गया। यात्रियों को चढ़ने उतरने के लिए प्लेटफार्म नहीं मिलने से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कोहरे के कारण 12311 अप कालका मेल पौने पांच घंटे देरी से 6 बजकर 27 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना हुई। देरी के कारण पहले से परेशान यात्रियों को उस समय झटका लगा जब अप लाइन के प्लेटफार्म संख्या 3 व 4 पर मालगाड़ियां रोक दीं गईं।
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने एनाउंस किया कि दोनों प्लेटफार्मों पर मालगाड़ी के खड़े होने के कारण कालका मेल का ठहराव अप थ्रू लाइन पर किया जाएगा। ट्रेन में चढ़ने के लिए सभी यात्री फुट ओवरब्रिज होते हुए प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। इसके बाद लाइन पार करके थ्रू लाइन पर कालका मेल तक पहुंचे। इससे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को ट्रेन में चढने में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन से उतरने वाले यात्री कोचों के दोनों ओर प्लेटफार्म न देखकर परेशान हुए। यात्रियों का आरोप है कि ऐसा अक्सर ही होता है कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नहीं मिलता। इससे हादसे का अंदेसा रहता है। स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर मेन लाइन पर कालका को रोका गया था। यात्रियों की समस्याओं से भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जब तक कालका मेल में सभी यात्री चढ़ और उतर नहीं गए तब तक ट्रेन को चलाया नहीं गया। इसके साथ ही डाउन मेन लाइन से भी किसी ट्रेन को गुजारा नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed