फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   traffic rules breake

पुलिस मूकदर्शक, तीन सवारी भर रहे फराटा

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
traffic rules breake
बिधूना (औरैया)। सड़क सुरक्षा माह चल रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे। स्कूलों में छात्रों और राहगीरों को नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद भी एक बाइक पर तीन सवार, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते लोग दिख रहे हैं। हाल ये है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर की बीआरपी गली, फीडर रोड और दुर्गा मंदिर चौराहे पर शुक्रवार को बाइक और स्कूटी में तीन-तीन सवार दिखे। बिना हेलमेट जा रहे लोगों में पुलिस का डर भी नहीं दिखा। ये हाल तब है जब लोगों को नियमों की सीख देने के लिए शिविर भी लगाए जा रहे हैं। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस नगर के सभी चौराहों पर चेकिंग कर स्कूली छात्र-छात्राओं को हिदायत देती है। शिकायत स्कूल प्रशासन से की जा रही है।
विज्ञापन

उधर सड़क सुरक्षा माह के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बस चालकों व परिचालकों को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति का पालन करने की सलाह दी। आरआई बलवंत यादव ने कहा कि बस चालकों को समय-समय पर आंखों व स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उन्हें महिला यात्रियों का सदैव सम्मान करने, उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहने की भी शपथ दिलाई। इस दौरान पीटीओ रेहाना बानो, एआरएम रमाशंकर चौधरी, यातायात दरोगा कायम सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed