{"_id":"6a87491400fe90ac880a0a24","slug":"traffic-jam-on-the-tracks-sampark-kranti-express-and-a-goods-train-halted-at-the-outer-signal-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150141-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक पर लगा जाम, आउटर पर रोकी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक पर लगा जाम, आउटर पर रोकी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व मालगाड़ी
Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर लगा भीषण जाम।संवाद
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार शाम रेलवे फाटक देर तक बंद रहने से लंबा जाम लग गया। इस बीच एक बार फाटक खुला तो ट्रैक पर जाम लग गया। इससे कानपुर की तरफ जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस व इटावा की तरफ जा रही मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग- 13 बी पर शाम लगभग 5:09 बजे फाटक बंद हुआ। उसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से फाटक नहीं खोला गया। इसके चलते अछल्दा-बिधूना मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग 25 मिनट बाद 05:35 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा। इससे बड़े वाहन अपनी जगह से भी नहीं हिल सके और ट्रैक पर जाम लग गया। लगभग सात मिनट बाद अप व डाउन लाइन पर ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन द्वारा फाटक बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रैक पर गाड़ियां फंसी होने से फाटक बंद नहीं हो सका।
इससे कानपुर से इटावा की तरफ जा रही मालगाड़ी व इटावा से कानपुर की तरफ जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पांच-पांच मिनट के लिए आउटर पर रोका गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने फाटक को 05:47 बजे मशक्कत के बाद बंद कराया और उसके बाद ट्रेन व मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसके बाद दोबारा 05:53 बजे फाटक खुलने पर लोगों को जाम से निजात मिल सकी।