फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Traffic congestion amidst the Tiranga Yatra; traffic jam at Bhagat Singh Chowk.

Auraiya News: तिरंगा यात्रा के बीच वाहनों का दबाव, भगत सिंह चौराहे पर लगा जाम

Fri, 14 Aug 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 14 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion amidst the Tiranga Yatra; traffic jam at Bhagat Singh Chowk.
जाम में फंसी स्कूली बस। संवाद
बिधूना। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा और स्कूलों की छुट्टी के बाद एक साथ निकली बसों के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर भगत सिंह चौराहे पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों और स्कूली बसों के पहुंचने से चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। बेला रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रैक्टरों की सुरक्षा में चल रहे कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित कर एक-एक कर निकालना शुरू किया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के साथ स्कूलों की तिरंगा यात्राएं भी निकल रही थीं। इसी बीच स्कूलों की छुट्टी होने पर करीब 30 से 35 स्कूलों की बसें व ओमनी, ई-रिक्शा एक साथ सड़क पर आ गए। ट्रैक्टरों और बसों की अधिक संख्या के चलते भगत सिंह चौराहे पर यातायात का दबाव अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

हेड कांस्टेबल का बढ़ा बीपी

बिधूना। ट्रैक्टरों व स्कूलों की तिरंगा यातायात व्यवस्था बिगड़ने के दौरान भगत सिंह चौराहे पर यातायात सुचारु रूप से करने में लगे हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अन्य सिपाहियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। (संवाद)

जाम में फंसी स्कूली बस। संवाद

जाम में फंसी स्कूली बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed