{"_id":"582df9d64f1c1b57369006f0","slug":"traders-pushed-sales-tax-team","type":"story","status":"publish","title_hn":" व्यापारियों ने सेल्स टैक्स टीम को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने सेल्स टैक्स टीम को खदेड़ा
औरैया
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सेल्स टैक्स अधिकारियों से धक्का मुक्की करते आक्रोशित व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर रोड स्थित व्यापारी के यहां छापा मारने आई सेल्स टैक्स विभाग की टीम को व्यापारियों ने खदेड़ दिया। टीम से बिल व कागजात छीन लिए और धक्का मुक्की की। व्यापारियों की लामबंदी देख टीम भाग निकली। इस दौरान व्यापारियों ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और बाजार बंद रखे। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हजार और पांच सौ के नोट उपलब्ध नहीं हो जाते तब तक छापेमारी न की जाए।
सेल्स टैक्स विभाग की टीम गरुवार सुबह शहर में छापेमारी करने पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। टीम के कानपुर रोड स्थित मोहित आयरन स्टोर पर पहंचते ही वहां व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पप्पू लंबरदार अन्य व्यापारियों के साथ पहुंच गए। सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार व वाणिज्यकर अधिकारी ज्योति धारीवाल से छापेमारी का विरोध जताया। इस दौरान गुस्साए व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर के हाथों से जांच के कागजात छीन लिए। स्थिति की नजाकत को समझते हुए वाणिज्यकर अधिकारी ज्योति धारीवाल प्रतिष्ठान से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठ गईं।
आक्रोशित व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर से धक्का मुक्की कर दी। इन्हें प्रतिष्ठान से बाहर निकाल दिया। व्यापारी नेता पप्पू लंबरदार ने कहा कि आयकर व बिक्री कर विभाग सहित सैंपलिंग की कार्रवाई करने वाले विभागों से लगातार विरोध चल रहा है। जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होती है तब तक छापेमारी नहीं होने दी जाएगी। मामला बढ़ते देख अधिकारी लौट गए। डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह सिर्फ जांच करने आए थे। टीम के जाने के बाद आक्रोशित व्यापारियों ने शहर के मुख्य बाजार को बंद करा दिया। व्यापारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। व्यापारियों का कहना था कि नोट प्रतिबंधित किए जाने से व्यापारी बर्बाद हो गए हैं। ऐसे में छापामारी की कार्रवाई ठीक नहीं है। व्यापारियों की ओर से निकाले गए जुलूस का शहर के बाजार पर पूरा प्रभाव दिखाई दिया। व्यापारियों के समर्थन में लोग दुकानें बंद कर जुलूस में शामिल हो गए। इससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया।