फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor was running without registration for six months, notice to agency

Auraiya News: छह माह से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था ट्रैक्टर, एजेंसी को नोटिस

Mon, 16 Dec 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor was running without registration for six months, notice to agency
औरैया। बेला कस्बे में तिराहे पर चेकिंग के दौरान एआरटीओ द्वारा पकड़े गए ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली के मामले ने नया मोड़ लिया है। एआरटीओ के निशाने पर ट्रैक्टर एजेंसी आई है। कागजों की पड़ताल में पता चला है कि ट्रैक्टर छह माह से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। ऐसे में एजेंसी संचालक को एआरटीओ ने नोटिस जारी किया है। उचित जवाब न मिलने की स्थिति पर प्रतिष्ठान को सील करने व अन्य विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

बेला कस्बे में मुख्य तिराहे पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली का मामला फिलहाल लंबा चलने वाला है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने भी प्रदर्शन किया था। एआरटीओ सुधेश तिवारी ने बताया कि रविवार को लार्ड कृष्णा मोटर्स के संचालक को नोटिस जारी किया है। इसमें पकड़े गए ट्रैक्टर की कुंडली से जुड़े कागजातों समेत जवाब मांगा गया है। छह माह से ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन के किसान को सौंपने का जिक्र किया गया है। सेलिंग बिल भी दर्शाए गए हैं। इस नोटिस में प्रतिष्ठान को सील करने से लेकर विभागीय कार्रवाई का हवाला देते हुए चेतावनी भी दी गई है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्ट कमीशन को पत्राचार करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed