फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tractor trolley loaded with bricks overturned

Auraiya News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर की ट्राॅली पलटी

Tue, 14 Oct 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley loaded with bricks overturned
फोटो 14 एयूआरपी 18 सड़क पर पलटी ईंटा लदी ट्रॉली।संवाद
अजीतमल। कस्बा स्थित सीओ ऑफिस के पास एक ओवरलोड ईंटों से लदी ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई नहीं था। इससे हादसा बच गया। ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं था। लोगों का कहना है कि कस्बे में बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्राॅली फर्राटा भर रही हैं।
विज्ञापन

अछल्दा रोड स्थित भट्टा से ट्रैक्टर-ट्राॅली में ओवरलोड ईंट भरकर जालौन जा रहा था तभी कस्बा के सीओ ऑफिस के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ईंट लदी ट्रॉली पलट गई। सड़क पर ईंट फैल गई। हादसे के समय वहां कोई नहीं था। टॉली पलटने के बाद चालक व उसका साथी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कराया। फैली ईंटों को एक तरफ कर दिया। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रॉली को सड़क से हटवा दिया था। ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed