{"_id":"685c428c38621b327501bb64","slug":"tractor-hits-couples-bike-woman-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127868-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर ने दंपती की बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर ने दंपती की बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
औरैया। फफूंद रोड स्थित पढ़ीन नदी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए।
एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल औरैया लाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। घायल पति को चिचौली रेफर किया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
फफूंद थाना क्षेत्र में गांव आशा का पुरवा निवासी कीरत सिंह (45) अपनी पत्नी पूजा (36) के साथ किसी काम से कचहरी गए थे। बुधवार दोपहर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। पढ़ीन पुल के समीप सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे कीरत सिंह एवं पूजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस एवं एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को औरैया के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पूजा ने दम तोड़ दिया।
कीरत सिंह को गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।