{"_id":"69ac6996bddd4387af0c8a69","slug":"tractor-collision-breaks-railway-boom-causes-traffic-jam-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140874-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेलवे बूम, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा रेलवे बूम, लगा जाम
Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-23-रेलवे क्रॉसिंग पर बूम के पास खड़ा ट्रैक्टर।संवाद
अछल्दा। कस्बे की रेलवे क्राॅसिंग से गुजर रहे आलू लदे ट्रैक्टर ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम टूट गया और आवागमन ठप होने से जाम लग गया।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। रेल कर्मियों करीब 45 मिनट में टूटे बूम की मरम्मत कर सही किया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर बनी रेलवे क्राॅसिंग 13 बी पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे गेटमैन फाटक बंद कर रहा था। तभी बिधूना की तरफ से एक ट्रैक्टर आलू लाद कर फफूंद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह बूम से टकरा गया और बूम टूट गया गेटमैन ने बूम टूटने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल हरेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मी ने इमरजेंसी बूम लगा कर फाटक को बंद कर मरम्मत कार्य किया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। फाटक खुलते ही पहले निकलने की होड़ में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।