{"_id":"6a3acf8aafaac7c644019e89","slug":"tractor-collision-breaks-power-pole-disrupts-power-supply-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147078-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, आपूर्ति ठप
Tue, 23 Jun 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-39- मौके पर टूटा पड़ा खंभा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। गांव सहार स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित अपना होटल के सामने मंगलवार को दोपहर एक बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी।
इससे खंभा टूटकर गिर गया। उसके ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर नीचे आ गिरी। लाइन टूटते से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई इससे दो हजार की आबादी परेशान रही। लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। लोगों के अनुसार दोपहर की गई बिजली रात तक बहाल नहीं हो पाई।
इसे लेकर हादसे की जानकारी लोगों ने विद्युत विभाग को दी। सुरक्षा की दृष्टि से उपकेंद्र से आपूर्ति को पूरी तरह बंद कराया। इसके बाद विभागीय कर्मचारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र के नागरिकों ने उमस और गर्मी को देखते हुए विभाग से जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
जेई आफताब आलम ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से खंभे और 11 हजार वोल्ट की लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है। टीम मौके पर खंभा बदलने और तारों को दुरुस्त करने के कार्य में जुटी हुई है। जल्द ही काम पूरा कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
-- --
फॉल्ट से रातभर अंधेरे में रहा आजाद नगर मोहल्ला
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब 40 परिवारों को रात भर उमस भरी गर्मी और अंधेरे में रहना पड़ा।
मोहल्ले को बिजली आपूर्ति देने वाला 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर गांधी नगर पार्क के सामने स्थापित है। उससे जुड़े एक फेज में फॉल्ट आने के कारण रात दो बजे के बाद आपूर्ति ठप हो गई।
फेज खराब होने से सनी डेरी के बगल वाली गली सहित मोहल्ले के अन्य हिस्सों में रात भर बिजली नहीं रही। बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल की समस्या का भी सामना करना पड़ा। सुबह करीब पांच बजे लाइनमैन ने पहुंचकर फेज को जोड़ा गया लेकिन लगभग 10 मिनट बाद फेज फिर से खराब हो गया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने दोबारा बिजली विभाग को सूचना दी।
विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोबारा मरम्मत कार्य किया और सुबह करीब साढ़े सात बजे फेज को सही कर आपूर्ति बहाल की। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित हो रही है।