{"_id":"65e0cf77b576ea1e4209d278","slug":"topography-survey-started-afresh-to-build-a-new-canal-bridge-at-the-shortest-distance-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109179-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कम से कम दूरी पर नया नहर पुल बनाने को नए सिरे से टोपोग्राफी सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कम से कम दूरी पर नया नहर पुल बनाने को नए सिरे से टोपोग्राफी सर्वे शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। जर्जर नहर पुल के पास नया पुल बनाए जाने के दौरान ज्यादा भवनों को नुकसान न हो। इसके लिए सिंचाईं विभाग ने नए सिरे से टोपोग्राफी सर्वे शुरू कराया है। टोपोग्राफी सर्वे के बाद पुराने पुल से कम से कम दूरी पर नया पुल बनाए जाने का स्थान चयनित किया जा सकेगा।
पिछले दिनों हुए सर्वे के बाद पुराने पुल से प्रस्तावित नए पुल की दूरी 20 मीटर तय की गई थी। आसपास के लोग कम से कम दूरी पर नया पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे। विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर लगभग 169 वर्ष पुराने जर्जर नहर पुल पर भारी वाहनों का यातायात जुलाई में बंद हो चुका है।
अक्तूबर में पुराने पुल के पास में ही 3.22 करोड़ से बनने वाले नए पुल के लिए शासनादेश जारी हो चुका है, 2.58 करोड़ रुपए अवमुक्त भी किए जा चुके हैं। पिछले दिनों साइट सलेक्शन टीम ने तय किया था कि पुराने पुल से कंचौसी की ओर 20 मीटर दूरी पर नया पुल बनाया जाएगा। इसके बाद नहर पुल के आसपास मकानों एवं दुकानों के स्वामियों में अत्यधिक तोड़फोड़ की आशंका से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग पुराने पुल के पास में ही नया पुल बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। ताकि मकानों दुकानों में तोड़फोड़ कम हो। इस बीच बुधवार को सिंचाईं विभाग ने नए पुल के एलाइनमेंट की जद में आने वाले लगभग 68 भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर 15 दिन में नहरी भूमि खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इससे लोग खासे परेशान हैं।
अब सिंचाईं विभाग ने एक बार फिर से सर्वे कराना शुरू कर दिया है ताकि नया पुल, पुराने पुल से कम से कम दूरी पर बनाया जा सके। साथ ही आसपास के भवनों को कम से कम नुकसान हो। इस संबंध में सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता पीएस पटेल ने बताया कि टोपोग्राफी सर्वे शुरू कराया गया है।
इससे पता लग सकेगा कि जर्जर पुल से कम से कम कितनी दूरी पर नया पुल बनाया जाए। इससे न तो पुराने पुल पर लगी मशीनरी एवं पुल को नुकसान हो और ज्यादा तोड़फोड़ भी न करनी पड़े।