{"_id":"642dba662304cd652e012696","slug":"took-the-wife-from-the-cart-to-the-hospital-auraiya-news-c-12-1-164792-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी को ठेली से लेकर पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी को ठेली से लेकर पहुंचा अस्पताल
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-43- घायल पत्नी को ठेली से अस्पताल लेकर पहुंचा पति । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। मारपीट में घायल महिला का एंबुलेंस कर्मियों ने अस्पताल लाने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला का पति उसे ठेली पर लेकर पहले थाने पहुंचा और बाद में अस्पताल ले गया। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद स्थानीय लोग एंबुलेंस सेवा और पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते नजर आए।
नगर के समीप भट्टा बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ पप्पू ने बताया कि वह एक प्लाट पर अपनी झोपड़ी रखे है। कुछ लोग प्लाट पर जबरन कब्जे की नियत रखते हैं। मंगलवार की रात कुछ लोगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में पत्नी रेखा घायल हो गई। इस पर उसने एंबुलेंस को बुलाया तो एंबुलेंस ने पहले थाने जाने के लिए कहा। इस पर जितेंद्र अपनी ठेली पर ही अपनी घायल पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। ट
यहां पर घायल को देखकर पुलिस ने मजरूबी चिट्ठी देकर अस्पताल जाने के लिए कहा। यहां पर भी घायल को कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। वह अपने रिक्शा ठेली पर ही पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। यहां पर उसका इलाज हुआ। इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।