फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Took a loan of seven lakh rupees by withdrawing 40 lakhs from the account

Auraiya News: खाते से 40 लाख निकालकर सात लाख रुपये का ले लिया लोन

Tue, 27 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Took a loan of seven lakh rupees by withdrawing 40 lakhs from the account
औरैया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी ने आठ लोगों के खिलाफ आईडी और चेकबुक के माध्यम से सात लाख रुपये ऋण लेने व खाते से 40 लाख रुपये पार कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पढ़ीन दरवाजा निवासी पप्पू बाल्मीकि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी हैं। कर्मचारी ने कोतवाली में बदनपुर निवासी सतीश दीक्षित, कन्हैया दीक्षित, पढ़ीन दरवाजा के वीरेंद्र सिंह, राहुल समेत चार अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि करीब 15 साल पहले वीरेंद्र सिंह से 1.14 लाख रुपये उधार लिए थे। किस्तों में करीब 21 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

रुपये देने में असमर्थ होने पर वीरेंद्र ने सतीश दीक्षित से संपर्क कराया। शेष रुपये सतीश से ले लेने और चेकबुक व डेबिट कार्ड उनके पास जमा करा दिया। आरोप है कि जालसाजी व फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालते रहे। मना करने पर मारपीट व धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से खाते से 40 लाख रुपये निकाल लिए। सतीश ने मारपीट की और जबरन 26 नंवबर 2021 को उनके नाम पर सात लाख रुपये का ऋण भी ले लिया। 10 अगस्त 2022 को पत्नी आशा देवी सेंट्रल बैंक शाखा खानपुर से 25 हजार रुपये निकालकर घर आ रही थी। तभी गेट के बाहर खड़े सतीश, कन्हैया, राहुल समेत चार लोगों ने रुपये लूटने का प्रयास किया।

विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, धोखाधड़ी, लूट का प्रयास, एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed