फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Today is the last day of wheat procurement, not even sowing at 23 centers

गेहूं खरीद का अंतिम दिन आज, 23 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं

Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of wheat procurement, not even sowing at 23 centers
औरैया। गेहूं खरीद में एक दिन शेष रह गया है। खरीद शुरू हुए 75 दिन बीतने के बाद सिर्फ 1.55 फीसदी गेहूं की खरीद हो सकी है। वहीं 23 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। अधिकारी गेहूं खरीद की खराब प्रगति के लिए समर्थन मूल्य से बाजार भाव अधिक होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले को इस वर्ष 55 हजार एमटी गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं के कुल 65 क्रय केंद्र खोले गए। इनमें खाद्य विभाग के सात, पीसीएफ के 45, पीसीयू के 12 व एक एफसीआई केंद्र पर केंद्र थे। जिले में एक अप्रैल को गेहूं खरीद शुरू हुई थी।
विज्ञापन

शासन से 51 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। 75 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जिलेभर के 301 किसानों से 790.37 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। गेहूं खरीद की स्थिति कैसी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार तक जिले के 65 क्रय केंद्रों में से 42 में ही खरीद हुुई। जबकि पीसीएफ के 16, पीसीयू के छह, एफसीआई के एक केंद्र कुल 23 केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने समर्थन मूल्य में 40 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर 2015 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, लेकिन गेहूं खरीद के समय से ही बाजार भाव 2050 से 2200 तक रहे। जिससे किसानों ने आढ़तों में जमकर गेहूं की बिक्री की। गेहूं की आसमान छूती कीमतों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी, लेकिन तब तक अधिकांश किसान बाजार में गेहूं बेच चुके थे। जिससे सरकारी क्रय केंद्रों पर नाममात्र के लिए ही खरीद हुई।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सुधांशु चौबे ने कहा कि केंद्र पर पहुंचने वाले किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर खरीदा गया। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार गेहूं की खरीद बहुत कम रही है। विभाग को पूरा ध्यान क्रय किए गए गेहूं को एफसीआई के गोदाम तक पहुंचाने की है। 790.37 मीट्रिक टन के सापेक्ष 407 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed