{"_id":"68223fa5c1921c1a0c00b9dc","slug":"today-is-the-37th-day-in-the-200-crore-land-fraud-case-auraiya-news-c-211-1-aur1006-125776-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 200 करोड़ की जमीन के फर्जीवाड़े में आज 37वीं तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 200 करोड़ की जमीन के फर्जीवाड़े में आज 37वीं तारीख
Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
औरैया। ककराही मौजा में 200 करोड़ की जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में मंगलवार को 37वीं तारीख की सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि आदेश के इंतजार में बीत चुकीं तारीखें अब अंतिम दौर में है।
औरैया-दिबियापुर रोड के किनारे की इस साढ़े सात एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से हथियाने की जांच हुई थी। रिपोर्ट के आधार पर 2024 को सदर एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया था।
बता दें कि भूमाफिया ने प्लॉटिंग कर बेच जमीन डाली थी। मामले की शुरुआत 31 जुलाई 2024 को हुई थी। डीएम के आदेश पर सदर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय टीम ने ककराही मौजा में यह मामला पकड़ा था। इसमें ककराही मौजा में 200 करोड़ की कीमत वाली औरैया-दिबियापुर रोड किनारे की साढ़े सात एकड़ जमीन को भूमाफिया ने फर्जी तरीके से हथिया लिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 अगस्त 2024 को सदर एसडीएम कोर्ट में वाद दर्ज कराया गया था। नोटिस जारी होने के साथ सुनवाई शुरू हुई थी। इस मामले में साक्ष्यों के साथ सरकारी अमला और विपक्ष के बीच तारीखों का दौर 37वीं तारीख तक आ पहुंचा है।
विज्ञापन
13 मई मंगलवार को एक बार फिर से इस मामले में सुनवाई होगी। राजस्व के जानकार इस मामले में नजर टिकाए हैं, क्योंकि इस जमीन पर प्लॉटिंग कर करोड़ों के प्लॉट बेचे जा चुके हैं। कई बिल्डिंगें खड़ी कर दी गई हैं। यहां पेट्रोल पंप और एक भवन में बैंक का भी संचालन किया जा रहा है। इनसे सालों से किराया वसूला जा रहा है।
जमीन का यह मामला कई लोगों से जुड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा बेचैनी उन लोगों को है, जिन्होंने जाने अनजाने यहां प्लॉट खरीदा और सपनों का आशियाना बनाया था। चंद लोगों की करामात में कई लोग इस वाद सुनवाई के दायरे में आ रहे हैं।
ककराही मामले में दायर वाद में आज सुनवाई की तारीख लगी है। इस वाद में दोनों पक्षों को सुना जाएगा।
-रणवीर सिंह, तहसीलदार, औरैया