फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   To stop tax evasion, the GST team raided the fungus

Auraiya News: कर चोरी रोकने के लिए जीएसटी टीम ने फफूंद में मारा छापा

Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
To stop tax evasion, the GST team raided the fungus
ऐरवाकटरा। जीएसटी के सचल दल ने ऐरवाकटरा व उमरैन कस्बे में स्थित दुकानों में मंगलवार शाम को छापा मारा। कुछ दुकानदार दुकान बंदकर भाग गए। मौजूद दुकानदारों से जीएसटी अधिकारियों ने व्यापार का वार्षिक टर्न ओवर 20 लाख रुपये से अधिक होने पर 15 दिन के अंदर जीसटी पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औरैया जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर पंचलाल ने बताया कि जागरूकता न होने के कारण व्यापारी जीसटी पंजीकरण कराने से डर रहे हैं। ऐसे व्यापारी कार्यालय में आकर संपर्क करें। बताया किसी भी व्यापारी के जीएसटी पंजीकरण कराते ही, उसका 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा हो जाता है।
विज्ञापन

एक भी जीसटी फाइल करने से पूर्व भी कोई हादसा हो जाता है, तब भी विभाग उसके परिजनों को बीमा की धनराशि का भुगतान करेगा। जीएसटी सचल दल ने उमरैन कस्बे के सुतियानी मोड़ पर स्थित मोहम्मद साजिद की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में छापा मारा। इसके बाद ऐरवाकटरा चौराहे पर स्थित सलीम सिद्दीकी शू स्टोर पर बिल आदि देखे। इस दौरान जीएसटी की संयुक्त टीम में भानु प्रताप सचल दल औरैया, चंद्र प्रकाश शुक्ला सीपीओ, पंकज कुमार वार्णिय कर निरीक्षक, धर्मवीर सिंह जूनियर असिस्टेंट समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद। कर चोरी पर अंकुश लगाने व कर जमा न करने के वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीएसटी टीम ने मंगलवार को फफूंद में स्थित दुकानों में छापा मारा। दुकानों में मौजूद सामान व बिक्री किए माल के बिल समेत अन्य दस्तावेज चेक किए।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार व असिस्टेंट कमिश्नर एमपी पाठक अपनी टीम और पुलिस बल के साथ फफूंद कस्बा के चमनगंज बाजार पहुंचे। फाटक के पास स्थित शराफ त बटन स्टोर, साड़ी की दुकान समेत अन्य दुकानों में छापा मारा। टीम ने दुकानदारों से दुकान में रखे माल के बारे में और जीएसटी पंजीयन की जानकारी की। साथ ही क्रय व विक्रय माल के बिल समेत अन्य दस्तावेज चेक किए।
डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर पंजीयन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दायरे में आने वाले दुकानदारों की जांच की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जीएसटी पंजीयन कराने के लिए जागरूक हों। वहीं, छापे की सूचना पर कई दुकानदार अपने दुकानें बंदकर भाग निकले।
बिधूना। जीएसटी टीम के छापे की की सूचना पर कस्बेेे की प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने शटर गिरा दिए और टीम की जानकारी लेते रहे। इधर दुकानें बंद देख पहुंची टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

पिछले दो दिनों से जिले में जीएसटी टीम पंजीयन बढ़ाने व कर चोरी पकड़ने के लिए छापा मार रही है। मंगलवार सुबह बिधूना बाजार खुला ही था कि छापे की चर्चा शुरू हो गई। इस पर दुकानदारों और व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। वहीं, जिनके पास जीएसटी से संबंधित सभी कागजात मौजूद थे, वो दुकानें खोले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed