फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tired of running around the police and the court, misdeed victim swallowed poisonous substance

Auraiya News: पुलिस और न्यायालय के चक्कर काट थकी दुष्कर्म पीड़िता ने निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 25 Dec 2022 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tired of running around the police and the court, misdeed victim swallowed poisonous substance
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में नौ माह से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस और न्यायालय के चक्कर काट रही एक महिला ने परेशान होकर थाना के पास जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


रविवार शाम एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में दिबियापुर थाने के पास पहुंची। इसके बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस को खबर मिली तो सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च 2022 को उसके पति घर पर नहीं थे। पड़ोसी प्रदीप घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस और न्यायालय के चक्कर काटने के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीड़िता को यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, घटना की जानकारी पर एसपी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिबियापुर थाना के प्रभारी शशि भूषण मिश्र के अनुसार एसपी के आदेश पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दिबियापुर निवासी प्रदीप के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed