फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Timetables for 22 bus routes are displayed, but no buses were found.

Auraiya News: 22 बसों के रूट का लगा है टाइम टेबल, लेकिन बस नहीं मिली

Sat, 05 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Timetables for 22 bus routes are displayed, but no buses were found.
दिबियापुर बस स्टेशन में चस्पा सूची। संवाद
दिबियापुर। दिबियापुर बस स्टेशन में 22 बसों के रूट का टाइम टेबल लगा हुआ है, लेकिन मौके पर एक भी बस नहीं मिली। यह हकीकत शुक्रवार को सामने आई है। बस स्टेशन में दोपहर दो बजे ऑफिस को छोड़कर सभी कमरों में ताले लगे थे, एक भी बस खड़ी नहीं थी।
विज्ञापन

स्टेशन पर बसों के रूट का नया टाइम टेबल लगा है। इसमें लिखा है कि ये बसें फफूंद चौराहे पर मिलेंगी। ऐसे में दिबियापुर से गुजरने वाली प्रत्येक बस को स्टेशन पर आने के निर्देश के बावजूद बसें नहीं पहुंच रही हैं। मौके पर मिले रोडवेज कर्मी ने बताया कि शाहजहांपुर व मुरादाबाद जाने वाली बसें सुबह फफूंद चौराहे पर ही खड़ी होती हैं।
विज्ञापन

वहीं, 28 अक्तूबर 2023 को मुख्यमंत्री ने ककोर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिबियापुर बस स्टेशन का लोकार्पण किया था और 11 जनवरी 2024 की रात में हैंडओवर के बाद संचालन शुरू हुआ था। संचालन शुरू हुए लगभग तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन पूरे दिन बस स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं, परिवहन मंत्री व प्रभारी मंत्री बस स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके जाने के बाद मात्र अधिकारी भेज दिए जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बस स्टैंड को सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए अध्यक्ष राघव मिश्रा कई बार परिवहन मंत्री से मिलकर बसों के ठहराव की मांग कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने दो दिन पूर्व फिर मांग उठाई। एआरएम अपर्णा ने बताया कि मुख्यालय स्तर से संचालन की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed