{"_id":"624c86a48d71ae4629400683","slug":"tikakaran-corona-auraiya-auraiya-news-knp6895425123","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 वर्ष के बच्चों का अब विद्यालयों में टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 वर्ष के बच्चों का अब विद्यालयों में टीकाकरण
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-21- एक केंद्र पर बच्चे को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए बच्चों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार से जिले के 30 स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कोरोना से बचाव को लेकर कई जानकारियां दीं।
जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत 30 परिषदीय स्कूलों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। मंगलवार को स्कूलों में पहुंचे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव के लोगों से संपर्क कर उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दी। साथ ही स्कूल में बच्चों को बुला कर टीकाकरण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को स्वास्थ्य रहने का मंत्र दिया। इसके साथ ही अपने दूसरे साथियों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रेरित किया।
विद्यालय में टीकाकरण को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
टीकाकरण प्रभारी डॉ. देव नरायन कटियार ने बताया कि 16 मार्च से शुरू हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण अभियान अब सभी सीएच सी में चालू है। मंगलवार को जिले के 30 विद्यालयों में टीकाकरण कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यालयों में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया। यह क्रम अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
----