{"_id":"6b072b94d168102fee097604","slug":"ticketing-at-the-station-has-come-to-a-halt-due-to-a-computer-failure-auraiya-news-c-211-1-aur1024-155507-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कंप्यूटर खराब होने से स्टेशन पर टिकट बनना ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कंप्यूटर खराब होने से स्टेशन पर टिकट बनना ठप
विज्ञापन
फोटो-23-टिकट के लिए जाते यात्री। संवाद
- एकमात्र अनारक्षित काउंटर पर नहीं मिल रहे टिकट
- दूसरे स्टेशनों पर ट्रेन रुकवाकर यात्रियों को दिलाए जा रहे टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
कंचौसी। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम अनारक्षित टिकट प्रणाली में तकनीकी खराबी आने से टिकट वितरण व्यवस्था बाधित हो गई। कंप्यूटर खराब होने के कारण चालू टिकट बनाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थिति यह है कि स्टेशन पर यात्रियों को टिकट बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों को बिना टिकट ही लौटना पड़ रहा है, इससे उन्हें अपनी यात्रा को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट बिक्री के लिए मात्र एक ही काउंटर है, जिस पर हर समय यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में कंप्यूटर खराब होने से टिकट वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। यात्री विनोद कुमार, पिंटू सविता, अनमोल गुप्ता और देवेश पालीवाल आदि ने बताया कि स्टेशन पर टिकट बिल्कुल नहीं मिल रहे हैं।
यात्रियों को टिकट के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन टिकट वितरण नहीं होने से उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है। स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खामी आ गई है, इससे टिकट वितरण नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बताया कि फरक्का एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए कानपुर सेंट्रल, फफूंद, भरथना और इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर टिकट वितरण कराया जा रहा है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक जाने के लिए संबंधित स्टेशनों पर टिकट दिलवाए जा रहे हैं।