फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thrown out of house for not giving dowry, report filed

Auraiya News: दहेज न देने पर घर से निकाला, रिपार्ट दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of house for not giving dowry, report filed
अछल्दा। चार महीने पहले हुई शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न बढ़ा तो नवविवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उसने पति समेत ससुरालीजनों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला भोज निवासी अमर सिंह की पुत्री ऊषा देवी ने एसपी से मिलकर दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। उसके मुताबिक शादी के पहले उसके पिता का निधन हो चुका है। भाई धर्मेंद्र कुमार ने चार महीने पहले नौ जुलाई को मैनपुरी के किशनी थाना के गपकापुर, महोली शमशेरगंज निवासी ब्रजराज सिंह के पुत्र राहुल यादव से की थी। आरोप है कि ससुरालियों ने विदाई के समय एक लाख रुपये व एक एसी की मांग की थी।
विज्ञापन

भाई ने मना किया तो उन्होंने विदा कराने से मना किया। फिर काफी लोगों के समझाने पर एक लाख रुपये की चेक लेकर समझौता किया। उसके बाद ही विदा कराई। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजनों ने चौथी के दिन ही उसके जेवरात उतरवा लिए। थाने से समझौता होने के बाद यह लोग उसे ससुराल ले गए। वहां मारपीट की और मायके छोड़ गए। सीटू चाचा, उनकी पत्नी किरन देवी, ससुर बृजराज राज सिंह, सास शीला देवी, जेठ विपिन कुमार, जेठानी रुचि कुमारी उसे जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed