Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thresher overturns, Class 9 student dies after being crushed

Auraiya News: थ्रेसर पलटा, दबकर कक्षा नौ के छात्र की मौत

Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Thresher overturns, Class 9 student dies after being crushed
विकास की फाइल फोटो - फोटो : विकास की फाइल फोटो
बिधूना। थाना क्षेत्र के हरदू गांव में थ्रेसर पलटने से ऊपर बैठा किशोर नीचे गिरकर दब गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर की तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने ट्रैक्टर मालिक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोर कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन

गांव हरदू निवासी किसान प्रकाश चंद्र राठौर का 15 वर्षीय बेटे विकास को बुधवार सुबह गांव का ही एक ट्रैक्टर मालिक कुंवरपुर ले गया था। वहां खेत पर काम करने के बाद देर शाम करीब छह बजे घर जा रहे थे। इस दौरान किशोर थ्रेसर के ऊपर बैठा था तभी अचानक थ्रेसर पलट गया। किशोर नीचे गिरकर थ्रेसर में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मां सुधा देवी व अन्य परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। देर रात उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह परिजन ने ट्रैक्टर चालक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। मौत की जानकारी के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि परिजन की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed