फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three years of friendship became the cause of death

तीन साल की दोस्ती बनी मौत की वजह

Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Three years of friendship became the cause of death
घटनास्थल पर रोती-बिलती मां सुशीला देवी, बहन अर्चना व महिला रिश्तेदार। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। अनुज की गांव की एक लड़की से करीब तीन सालों से दोस्ती थी। यह दोस्ती अनुज की मौत की वजह बन गई। वनखंडेश्वर मंदिर के पास अनुज का गुरुवार सुबह पेड़ से शव लटका मिला। मौके पर ही कुछ कपड़े, जूते व अनुज का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस व फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी अनुज के परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका अनुज पर शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उसने आठ नवंबर 2020 को अनुज व परिवार के अन्य लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने व शादी का आश्वासन मिलने पर प्रेमिका ने मुकदमा वापस ले लिया था।
विज्ञापन

22 फरवरी मंगलवार को प्रेमिका ने अनुज पर 14 साल की बहन से दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस ने अनुज के भाई बलराम व रिश्तेदार योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अनुज के संबंध में जानकारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी अनुज का शव गुरुवार सुबह पेड़ से लटका मिला। पास में एक पैंट, पॉलीथिन, बेल्ट व जूते पड़े थे। जेब में मोबाइल व एक सुसाइड नोट था। बहन अर्चना का आरोप है कि घरवालों से पहले पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। भाई अनुज के शरीर पर चोट के निशान थे। एक योजना के तहत भाई की प्रेमिका, मां, छोटी बहन व पूर्व विधायक समेत पांच लोगों ने हत्या की है।
हत्या के सबूत छिपाने के लिए साजिश के तहत शव को फंदे पर लटकाया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस, प्रेमिका और उसकी बहन पर हत्या का मुकदमा
बहन अर्चना का आरोप है कि बीते नवंबर में प्रेमिका ने पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता के साथ मिलकर साजिश के तहत अनुज के खिलाफ मारपीट व उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज लिखाया था। तब भाई की प्रेमिका ने अपनी मां, छोटी बहन व पूर्व विधायक के साथ मिलकर नाजायज दबाव बनाकर पांच लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। अर्चना ने गुरुवार को भाई की मौत के बाद बिधूना कोतवाली में तहरीर दी।
आरोप है कि बीते मंगलवार को पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता (एलएस) ने चुनावी रंजिश में भाई की प्रेमिका व उसकी छोटी बहन के माध्यम से अनुज पर दुष्कर्म, बड़े भाई बलराम शाक्य व घरवालों पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस भाई बलराम व चचेरे भाई के बेटे योगेंद्र को तीन दिन से थाने में बैठाए है।

काली जींस पहनकर घर से निकला था अनुज
बहन अर्चना ने बताया कि अनुज जब पांच दिन पहले घर से निकला था तो उसने काली जींस पहन रखी थी। लेकिन आज जब उसका शव मिला तो वह सफेद पैंट पहने हुए है। मोबाइल में सिम भी न होने की जानकारी दी गई है। इससे हत्या होने का शक और गहरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed