फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three years imprisonment to four accused of caste based abuses and assault

Auraiya News: जातिसूचक गालियां देने व मारपीट करने के चार दोषियों को तीन वर्ष की कैद

Fri, 14 Jun 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three years imprisonment to four accused of caste based abuses and assault
औरैया। विशेष न्यायाधीश (एसी/एसटी एक्ट) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम बरौआ में नौ वर्ष पूर्व जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के चार दोषियों को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही सभी पर चार-चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन

उक्त मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा व एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि ग्राम बरौआ निवासी वादिनी राधा देवी ने थाना फफूंद में रिपोर्ट दर्ज कराई। वादिनी ने लिखा कि 13 मार्च 2015 को वह अपने माता-पिता के साथ औरैया बड़ी मम्मी के पास गई थी। जैसे ही वह लोग चंद्रप्रकाश सक्सेना के दरवाजे के पास से गुजरे। तभी आरोपीगणों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। मना करने पर उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और वादिनी की मां-बाप के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। थाने में मारपीट व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन

यह मुकदमा विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र की कोर्ट में चला। शुक्रवार को इस मामले का निर्णय सुनाया गया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र ने चारों अभियुक्त अजय कुमार सक्सेना, अमर चंद्र, संजू, ममता को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। सभी पर चार-चार हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अयाना। थाना क्षेत्र के गांव महेवा निवासी रणवीर सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इसमें पीड़ित ने बताया कि तीन जून की रात लगभग 8:45 पर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह महेवा के समीप नगला बनारस के पास पहुंचा ही था, तभी बाइक सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। बाइक सवारों ने लाठी डंडा व सरिया से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed