फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three women arrested while trying to withdraw money from accountant's bag

Auraiya News: मुनीम के बैग से रुपये निकालने का प्रयास करतीं तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three women arrested while trying to withdraw money from accountant's bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक से गुरुवार को निकलते समय एक पेट्रोल पंप के अकाउंटेंट के बैग से छह लाख रुपये निकालने का प्रयास कर रहीं दो महिलाओं व एक युवती को लोगों ने पकड़ लिया।
एरवाकटरा क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी राहुल यादव पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को कस्बा के बेला रोड़ निवासी बृजकिशोर गुप्ता का सहार रोड पर डोडापुर गांव के समीप शिवम किसान सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) है। उक्त पंप पर मुनीम के रूप में काम करता है। राहुल ने बताया कि दिन में करीब 12 बजे भारतीय स्टेट बैंक बिधूना से छह लाख रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

बैंक काउंटर से रुपये लेने के बाद उसने बैग में रख लिए। इसके बाद वह बैंक से बाहर निकलने के लिए जैसे ही गेट पर पहुंचा। वहां बीच गेट पर एक महिला खड़ी थी जबकि एक महिला व एक लड़की साइड में खड़ी थी। बताया कि उसने गेट पर खड़ी महिला से हटने को कहा तभी पीछे खड़ी महिला ने उसके बैग की चेन खोलकर उसमें रखे रुपये निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक गड्डी उसने बैग से निकाल भी ली। बताया कि कुछ हरकत होती देख वह चिल्लाने लगा। इस पर तीनों महिलाएं बैंक से बाहर की तरफ भागने लगीं। तभी आसपास दुकानदारों व बैंक के लोगों के सहयोग से उसने दोनों महिलाओं व युवती को पकड़ लिया। पीड़ित ने बताया कि इसी बीच बैंक के सिक्योरिटी गार्ड व उसने पुलिस को सूचना कर दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवती समेत तीनों महिलाओं को कोतवाली ले गईं। जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती ने बताया कि पुलिस ने युवती समेत महिलाओं को थाने लाया गया है। जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पकड़ी गईं महिलाएं मध्य प्रदेश की बताईं जा रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ अन्य प्रदेशों में भी टप्पेबाजी के अलावा अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed