{"_id":"9152de8c2215a3ef36e244b03cfc3efb","slug":"three-nominations-for-the-post-jila-panchyat-cheif-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंअ पद के लिए तीन नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपंअ पद के लिए तीन नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। प्रत्याशियों ने डीएम और एडीएम के समक्ष सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन दाखिल किए। इस दौरान बैरीकेटिंग के अंदर प्रत्याशी के अलावा किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव अपने प्रस्तावक सुधीर यादव उर्फ कल्लू यादव व मंजू सिंह के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दीपू सिंह ने अपने प्रस्ताव विश्वजीत प्रताप सिंह व उमा देवी के साथ नामांकन पत्र डीएम माला श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया।
ऐन मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी गुलनाज बेगम ने प्रस्तावक पुष्पेंद्र कठेरिया व उमा सिंह यादव के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके इसके लिए एसपी मनोज तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
वहीं चिचौली पुल के पास पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया था। आटो से लेकर बाइकों की चेकिंग की जा रही थी। सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव के साथ सपा के दिग्गज नेता भी स्थल के बाहर तक ही पहुंच सके। पूरी नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी की नजर में हुई। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सकी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला मुख्यालय पर एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुभाष अत्री, बिधूना सीओ मौजूद रहे।
बढ़ सकती हैं राजवीर की परेशानियां
औरैया। सपा समर्थित प्रत्याशी राजवीर यादव के लिए अब परेशानियां बढ़ गई हैं। सपा के ही दो सदस्य के चुनाव मैदान में आ जाने से सपा के दिग्गज नेताओं की रणनीति धरी की धरी रह गई है। सपा के दिग्गजों ने राजवीर को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का संकल्प लिया था, अब वह तो टूट चुका है। अब देखने वाली बात होगी कि राजवीर को अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सपाई बैठा पाएंगे या नहीं।