{"_id":"58b31d064f1c1bbd56831046","slug":"three-houses-in-the-loss-of-thousands-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों में आग से हजारों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मकानों में आग से हजारों का नुकसान
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
una fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना थाना क्षेत्र के स्वरुप नगर में तीन मकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से दैनिक उपयोग का हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। इधर एसपी आवास के पास एक मकान में रखे छप्पर में आ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
स्वरूप नगर में अज्ञात कारणों से राजेंद्र सिंह के मकान में आग लग गई। आग की लपटों को देख राजेंद्र सिंह के मकान में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। आग की लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गये। आग की लपटें तेज होने के कारण आग ने प्रेम सिंह और लड़ैती के मकान को अपनी चपेट में लिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने बताया कि आग से घर में रखा दैनिक उपयोग का हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
आग मकान के बाहरी हिस्से में लगी। अगर आग मकान के पूरे हिस्से में लग जाती तो वह लोग तबाह हो जाते। इधर एसपी आवास कांशीराम कालोनी के समीप एक मकान के बाहर रखे छप्पर में आग लग गयी। आग देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।