फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three dumpers seized after raid in Morang Mandi

Auraiya News: मौरंग मंडी में छापे मारी कर तीन डंपर पकड़े

Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 22 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three dumpers seized after raid in Morang Mandi
फोटो-12-कार्रवाई के बाद चौराहे के पास खड़ा डंपर। स्रोत कर्मचारी - फोटो : सांकेतिक
औरैया। शहर के जालौन चौराहे के पास मौरंग मंडी में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग का धंधा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

19 दिन बाद एक बार फिर मंडी में छापे मारी कर तीन डंपरों को अवैध खनन के आरोप में पकड़ लिया गया। कुछ डंपर चालक भाग गए। तीन डंपरों पर जिला खनन अधिकारी 1.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
जालौन चौराहा स्थित मौरंग मंडी में ओवरलोडिंग व अवैध परिवहन का खेल जारी है। इसकी जानकारी मिलने पर तीन फरवरी को एडीएम अविनाश चंद्र मौर्या, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व एआरटीओ ने फोर्स के साथ तड़के छापे मारी की थी। इस दौरान 14 वाहनों को एआरटीओ ने सीज किया था।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को एसडीएम अजय आनंद व जिला खनन अधिकारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मौरंग मंडी में फिर से छापे मारी की। इससे वहां हड़कंप मच गया। अधिकारियों को देख कुछ चालक डंपर लेकर भाग गए, हालांकि तीन डंपरों को पकड़ लिया गया। जांच में चालक परिवहन संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद जिला खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने तीनों पर 1.91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक माह में 56 वाहनों पर कार्रवाई
जिला खनन अधिकारी ने बताया कि एक माह के अंदर 56 वाहनों को अवैध परिवहन व खनन में पकड़ा जा चुका है। जांच के बाद सभी वाहनों पर कुल 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 35 लाख रुपये में करीब 34 लाख रुपये जमा भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed