{"_id":"62000ecd57edfb43d343fc5c","slug":"three-couples-overcome-their-grievances-auraiya-news-knp679222681","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई किरण प्रोजेक्ट की सुनवाई में तीन जोड़ों ने दूर किए गिले-शिकवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई किरण प्रोजेक्ट की सुनवाई में तीन जोड़ों ने दूर किए गिले-शिकवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। महिला थाना में रविवार को नई किरण प्रोजेक्ट के तहत सात दंपतियों की विवादित फाइलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान तीन जोड़ों ने अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए विवाद खत्म करने की लिखित सहमति दी। चार अन्य मामलों में सहमति न बनने पर उन्हें सुनवाई के लिए आगे की तिथि दे दी गई।
महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, संजीव तिवारी, छाया तिवारी ने विवादित प्रकरणों की सुनवाई शुरू की। इसमें विवादित दंपतियों को सामने बिठाकर उनकी परेशानी पूछी गई। इस बीच सदर कोतवाली के मोहल्ला बनारसी दास निवासी अजय कुमार व कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के पंपनई कांधी
निवासी निशा, बिधूना के डोडापुर निवासी आरती व थाना गुरुसहायगंज के जलेसर निवासी मिथलेश तथा सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रुचि व नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी रंजीत ने गिले-शिकवे दूर कर फिर से साथ रहने पर सहमति दी। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी बचे मामलों में आगे की तिथि दी गई है।