फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three arrested for hunting nilgai

Auraiya News: नीलगाय का शिकार करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for hunting nilgai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

औरैया जिले में गोपालपुर में नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकारियों के पास से एक बंदूक, कुछ औजार व नीलगाय का मांस बरामद किया। शिकारियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


गोपालपुर गांव के किसान रविवार दोपहर को अपने खेतों पर फसलों की रखवाली कर रहे थे। किसानों ने तीन शिकारियों को नीलगाय का शिकार कर मांस इकट्ठा करते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कानपुर देहात, रसूलाबाद पाल नगर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। दो अन्य शिकारी फरार हो गए।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने थाने के सभी रास्तों पर चेकिंग लगाकर दोनों आरोपी राजस्थान के दौसा, महुआ सलमपुर निवासी दीना बावरिया और रामस्वरूप को पुराकला गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वे पिछले छह माह से परिवार के साथ पुराकला में रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बंदूक, चाकू, बांका व नीलगाय का मांस बरामद किया। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed