फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three additional buses went to Agra late night carrying PET candidates

Auraiya News: पीईटी के अभ्यर्थियों को लेकर देर रात आगरा गईं तीन अतिरिक्त बसें

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three additional buses went to Agra late night carrying PET candidates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले के अभ्यर्थियों की पीईटी परीक्षा का केंद्र आगरा बनाया गया है। रविवार को दो पालियों में परीक्षा होनी थी। जिसे देखते हुए शनिवार देर रात अभ्यर्थी रोडवेज डिपो के बाहर जुटना शुरू हुए। रात एक बजे के करीब 250 से ज्यादा अभ्यर्थी हो गए। सूचना पर डिपो की एआरएम अपर्णा मीनाक्षी व वरिष्ठ लिपिक आरएन दुबे पहुंचे। तीन बसों से अभ्यर्थियों को आगरा रवाना किया गया।
जिले के 16 हजार अभ्यर्थियों का पीईटी परीक्षा को लेकर केंद्र आगरा में बनाया गया है। 28 व 29 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में होनी थी। रविवार को परीक्षा देने वाले काफी संख्या में अभ्यर्थी फफूंद, अछल्दा व कंचौसी रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे। शनिवार देर रात डिपो पर 250 के करीब अभ्यर्थी आगरा जाने के लिए एकत्र हो गए। ऐसे में डिपो में मौजूद कर्मचारियों की सूचना पर एआरएम व अन्य कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से बातचीत करने के बाद चालक-परिचालकों को बुलाया गया। तीन अतिरिक्त बसों को डिपो की कार्यशाला से बाहर निकलवाते हुए अभ्यर्थियों को आगरा के लिए रवाना किया गया। वहीं परीक्षा न छूट जाए इसे लेकर अभ्यर्थी चिंतित नजर आए। डिपो के अधिकारी उन्हें समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात एक बजे तक 250 के करीब अभ्यर्थी रोडवेज डिपो में एकत्र हो गए थे। इतनी भीड़ जुट जाने की सूचना मिलते ही तीन बसों को तैयार किया गया। चालक-परिचालकों को बुलाते हुए सभी अभ्यर्थियों को आगरा रवाना किया गया। - अपर्णा मीनाक्षी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, औरैया रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed