फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three accused arrested for stealing from a jewellery shop

Auraiya News: सराफा दुकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for stealing from a jewellery shop
फोटो-09एयूआरपी25- थाने में चोरी के माल के साथ खड़े तीनों आरोपी। संवाद
औरैया। सराफा दुकान से तीन दिन पहले लाखों के जेवर चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने 2.50 लाख के जेवर व तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में दो उन्नाव, एक कानपुर देहात का है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेजा है।
विज्ञापन

ककोर स्थित पुलिस ऑफिस में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अभिषेक भारती ने दिबियापुर की सराफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। बताया कि कस्बा के मोहल्ला कलक्ट्री रोड निवासी अशोक कुमार की सराफा दुकान में 27 सितंबर की रात चोरों ने जेवर पार कर दिए थे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीम लगाई गई। बुधवार देर रात थाना पुलिस बिझाई रेलवे अंडर पास-गांव कराेंधा मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने का पुलिस ने प्रयास किया। बाइक सवार पुलिस को देख भागने के प्रयास में फिसल कर गिर गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जनपद उन्नाव कोतवाली के गांव खजुरिया बाग निवासी कुलदीप कुमार गुप्ता, इसी जनपद के थाना बांगरमऊ के गांव दीपक गौतम व कानपुर देहात थाना शिवली के गांव अरसदपुर रामचंद्र बताया। पुलिस ने कुलदीप कुमार व दीपक के पास से एक-एक तमंचा, पांच कारतूस व चोरी गया जेवर बरामद कर लिया। पुलिस से बचकर भागने में बाइक चला रहा रामचंद्र गिरकर घायल हो गया था जिसे पुलिस अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी के लिए गैंग बनाए हैं। वह सराफा दुकान को निशाने बनाते हैं। घटना से पहले आरोपी ने दुकान की रैकी की थी। शटर को सब्बल व जैक से तोड़क कर वारदात की थी। चोरी की योजना 11 दिन पहले बनाई थी। घटना के बाद जेवर को करोंधा की झाड़ियों छिपा दिया था। इसके अलावा 12 अगस्त को इन्ही आरोपियों ने औरैया स्थित एमआरएफ शोरूम से नकदी पार की थी।

-----------
कुलदीप पर दर्ज है 19 मामले
पकड़े गया आरोपी कुलदीप गैंग का लीडर है। इस पर उन्नाव सहित विभिन्न जनपद में कुल 19 मामले दर्ज हैं। इसके खिलाफ उन्नाव पुलिस वर्ष 2017 व 2022 गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस अन्य आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed