{"_id":"651c54f7bb283ea5b60c4cd6","slug":"threatened-brothers-for-not-reaching-agreement-report-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3643-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: समझौता न करने पर भाइयों को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: समझौता न करने पर भाइयों को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव ऐरवाकुईली निवासी ब्रजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए इटावा जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी कुंवरपाल व वेदप्रकाश पर एक मामले में समझौता न करने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। मामले में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी 20 अगस्त 2020 को इटावा के बसरेहर थाना के गांव मलपुरा निवासी रजनीकांत पुत्र वेदप्रकाश के साथ हुई थी। बहन को ससुर वेदप्रकाश, जेठ कुंवरपाल, सास ममता देवी, ननद प्रतीक्षा, पति रजनीकांत आए दिन प्रताड़ित करते थे।
17 मार्च को ससुरालीजनों ने मिलकर जहर देकर बहन को मारने का प्रयास किया। अस्पताल में बहन ने पुलिस को बयान भी दिया था। बहन के बयान के बाद पुलिस ने आठ मई को थाना बसरेहर में ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद से ही कुंवरपाल व वेदप्रकाश जबरन समझौता कराए जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)