फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Threat to kill Congress candidate

कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी

Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Threat to kill Congress candidate
अजीतमल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सरिता दोहरे को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

औरैया से अजीतमल के प्रतापपुर गांव निवासी सरिता दोहरे कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी हैं। गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि बुधवार भोर करीब साढ़े तीन बजे एक अनजान नंबर से लगातार कई बार फोन आया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और देख लेने व घर से उठवा लेने व जान से मारने की धमकी भी दी। प्रत्याशी ने जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग पुलिस से की। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही है। साथ ही प्रत्याशी को मोबाइल पर धमकी देने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed