फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Those responsible for cleanliness are unaware of cleanliness

औरैयाः सफाई के जिम्मेदार ही स्वच्छता से हैं अनजान

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Those responsible for cleanliness are unaware of cleanliness
नगर पालिका परिसर में पीकदान बनी दिख रहीं दिवारें। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में सफाई के लिए जिम्मेदार पालिका के अपने खुद के कार्यालय की दीवारें पीकदान बनी हुई हैं। शहर से निकलने वाले कचरे को खुलेआम जालौन रोड पर फेंका जा रहा है। ऐसे में सफाई व्यवस्था के प्रति वह कितने सजग इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। लाखों रुपये पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान में खर्च किए, इसके बाद भी शहर की सूरत नहीं बदल सकी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर में साफ-सफाई को लेकर कितनी संजीदगी बरती जा रही है। इसकी हकीकत उनके खुद के पालिका कार्यालय की दीवारों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां एक ओर नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक दीवार पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 लिखा है। उस दीवार से लेकर अन्य दीवारों को पालिका कर्मियों और आने-जाने वालों ने पीकदान बना दिया है।
विज्ञापन

पालिका के सफाई अभियान की दूसरी हकीकत यमुना नदी को जाने वाले जालौन रोड पर देखने को मिलेगी। जहां शहर से प्रतिदिन निकलने वाले कई क्विंटल कचरे को पालिका की ओर से सड़क के दोनों तरफ डलवाया जा रहा है। इससे वहां गंदगी के साथ-साथ सड़ांध होने से राहगीरों को सांस लेना भी दूभर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पालिका प्रशासन शहर में नाला-तालाब आदि की सफाई कराने का ढिंढोरा पीटकर वाहवाही लूटने में लगा है। एडीएम न्यायिक अब्दुल वासित ने कहा कि खुले में कचरा फेंकने व गंदगी को लेकर निरीक्षण कर हकीकत जांची जाएगी। यदि कहीं पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित से जवाब तलब कर कार्रवाई की जाएगी।

 जालौन चौराहे पर कचरा डालते पालिका के ट्रैक्टर। संवाद

जालौन चौराहे पर कचरा डालते पालिका के ट्रैक्टर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed