{"_id":"587a515f4f1c1b222aba88c5","slug":"this-time-with-a-slip-voter-guide","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार पर्ची के साथ वोटर गाइड भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार पर्ची के साथ वोटर गाइड भी
औरैया
Updated Sat, 14 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पहली बार मतदान करने जा रहे हैं तो डरें नहीं। आपको वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में परेशान नहीं होना पडे़गा। इस बार चुनाव आयोग मतदाता पर्ची के साथ चार पन्नों की वोटर गाइड भी देगा। वोटर गाइड में बूथ पर पहुंचने से लेकर ईवीएम का बटन दबाने तक के बारे में जानकारी होगी। चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था पहली बार की है।
सामान्य निर्वाचन 2017 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाइड लाइन तैयार की गई है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रकिया के बारे में जानकारी नहीं होती है। इनमें झिझक बनी रहती है। ऐसे में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयोग ने नया प्रयोग किया है। इस बार मतदाताओं को दी जाने वाली वोटर पर्ची के साथ ही वोटर गाइड भी दी जाएगी। इसमें मतदान करने की बाबत जानकारी के अलावा बूथ का नक्शा भी होगा। जिले के नौ लाख 78 हजार 81 मतदाताओं के लिए चार पन्नाें की रंगीन वोटर गाइड आएगी। इसमें क्षेत्र से संबंधित बूथ संख्या, बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर व चुनाव अधिकारियों के नाम लिखे होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि गाइड लाइन के जरिए वोट डालने के लिए जागरूक भी किया गया है। इसमें वोटर को सुरक्षित और भयमुक्त विधायक चुनने के साथ ही किसी के दबाव में मतदान न करने के बारे में भी बताया गया है। अगर क्षेत्र में किसी गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दें।