{"_id":"65341b2214bd9a720d0d3cd4","slug":"this-time-gunpowder-shops-will-not-be-decorated-in-roadways-premises-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4378-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रोडवेज परिसर में नहीं सजेंगी इस बार बारूद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रोडवेज परिसर में नहीं सजेंगी इस बार बारूद की दुकानें
Sun, 22 Oct 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। दीपावली के त्योहार के चलते हर वर्ष तहसील अजीतमल से बारूद की दुकानों के लिए अस्थाई लाइसेंस दिये जाते हैं। जिसमें त्योहार पर भारी संख्या में बारूद की दुकानें सजती हैं। बारूद की दुकानों के लिए जगह पहले से ही चिंहित होती है। अजीतमल कस्बे की बारूद की दुकानें काफी समय से रोडवेज बस अड्डा पर लगती चली आ रहीं हैं, लेकिन पिछले साल रोडवेज आरएम की ओर से उनके परिसर में दुकानें लगाए जाने का विरोध किया गया था। जिसके चलते दुकानदारों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। इस साल अजीतमल रोडवेज बस अड्डा पर बारूद की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी।
एसडीएम कार्यालय के अनुसार अग्निशमन विभाग की ओर से अपनी रिपोर्ट में बस अड्डे पर बसें खड़ी होने के चलते वहां पर बारूद की दुकानें लगाए जाने की संस्तुति नहीं दी गई है। जिसके चलते अबकी बार अभी जगह को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पिछले साल तक बस अड्डा के अलावा बाबरपुर स्थित बकरमंडी में भी दुकानें लगतीं थीं, लेकिन इस बार अजीतमल विकास खंड क्षेत्र में बकर मंडी के अलावा कोई दूसरी जगह नजर नहीं आ रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने लेखपाल को अजीतमल में सुरक्षित जगह चिन्हित करने के आदेश दिये हैं।
बताया कि अजीतमल तहसील में प्रत्येक वर्ष करीब 36 लाइसेंस जारी किये जाते हैं। जिसके सापेक्ष इस वर्ष अभी तक 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीपावली त्योहार से सिर्फ तीन दिन पहले ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे। और सिर्फ तीन दिन ही दुकानें लगेंगी। इसके अलावा अगर कहीं अन्यत्र दुकान लगी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।