{"_id":"6636829d684cc3631f09daf4","slug":"this-same-subrata-was-imprisoned-in-cases-yogi-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111869-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी सुब्रत को मुकदमों में फंसाकर जेल में किया था बंद : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी सुब्रत को मुकदमों में फंसाकर जेल में किया था बंद : योगी
Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 05 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बिधूना में चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक मुद्दों को लेकर सपा को आड़े हाथों लिया। कहा कि सपा सरकार में यहां जनता भूखों मरती थी। झूठे मुकदमे दर्ज होते थे, इसी सुब्रत पाठक पर झूठे मुकदमे दर्ज कर महीनों बंद कर रखा था, क्योंकि ये आपकी आवाज उठा रहे थे, समाजवादी पार्टी की अराजकता के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। मुख्यमंत्री की आवाज पर जनता तालियां बजाकर व जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जवाब दे रही थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्याशी जुझारू हैं। सब कुछ झेलने के बाद भी सीना चौड़ा करके मैदान में हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी जिताकर विपक्षियों के मनसूबों को वोटों से जवाब देना है। वहीं सुब्रत पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर परिवारवाद का तंज कसा। कहा कि क्षेत्र की सभी सीटों पर परिवार के लोगों को लड़ाया जा रहा है। उनका बस चलते तो प्रदेश की सभी 80 सीटों पर परिवार के लोगों को ही लड़ा दें। पिछले चुनाव में उनकी पत्नी डिंपल को हराने का जिक्र किया। कहा कि अखिलेश अब बदला लेना चाहते हैं। लेकिन जिताया तो जनता ने था। किस-किस से बदला लेंगे। वोट एक बार फिर से उनके मनसूबों पर पानी फेरेंगे। ये सपा के लोग गुंडागर्दी के प्रतीक रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष औरैया भुवन प्रकाश, वीर सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बिधूना आदर्श ठाकुर, पूर्व चेयरमैन बिधूना अमित कुमार बाथम, सीमा समृद्धि कुशवाह अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, अरविंद प्रताप सिंह पूर्व विधायक, पूनम शंखवार विधायक रसूलाबाद, नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, अभय सेंगर, अनिल शुक्ला आदि नजर आए।