{"_id":"6a42b4a2884d865907048938","slug":"this-is-too-much-man-when-will-the-drain-cleaning-finally-happen-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147370-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हद हो गई भाई...अब कब होगी नाला सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हद हो गई भाई...अब कब होगी नाला सफाई
Mon, 29 Jun 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- बिधूना के अछल्दा रोड पर गंदगी से पटा नाला। संवाद
औरैया। मानसून दस्तक देने जा रहा है। हर साल नगर व कस्बों में जलभराव की समस्या हावी होती है।
रविवार को ही बिधूना में 13 मिनट की बारिश से कई मोहल्ले व गलियां टापू बन गए। ऐसे में जिले के अन्य कस्बों में संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आया कि अजीतमल, दिबियापुर और फफूंद में नाला सफाई का काम अधूरा पड़ा है। वहीं बिधूना में भी स्थिति अच्छी नहीं है।
बिधूना नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि कस्बे में छोटे-बड़े करीब 15 किलोमीटर तक नालों का जाल बिछा है। इनमें नौ किलोमीटर नालों की सफाई कराई जा चुकी है। इनमें अछल्दा रोड, भरथना रोड, किशनी रोड, बेला रोड, दिबियापुर रोड और फीडर रोड के नाले शामिल हैं। अछल्दा रोड पर एक तरफ ही नाले की सफाई हुई है।
नगर पंचायत का तर्क है कि नालों पर दुकानदारों द्वारा पटिया, तख्त और अन्य सामग्री रख देने से समस्या आ रही है। इसके उलट, अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यहां के छह किलोमीटर के दायरे के नालों की सफाई अभी तक पूरी नहीं हुई है। अजीतमल में अधिकांश नालों की सफाई नहीं हो सकी है। यहां जल निकासी के लिए पांच वर्ष पहले चकसत्तापुर तक करीब 6800 मीटर नाले का निर्माण जल निगम ने करीब 14.50 करोड़ से कराया था। इसके बाद भी जलभराव की समस्या खत्म नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इसके लिए नगर पंचायत को दक्षिण दिशा में नाला निर्माण को मिले दो करोड़ रुपये से नाला निर्माण शुरू किया गया। इसका निर्माण बरसात से पहले होना था लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है। वहीं, इंटर कॉलेज के पास व ब्लॉक रोड पर नाला गंदगी से पटे हैं।
दिबियापुर में करीब 12 किलोमीटर लंबाई में 32 छोटे-बड़े नाले हैं। इनमें करीब 24 नालों की सफाई का नगर पंचायत दावा कर रही है। इसके बावजूद अब तक गुंजन चौराहा, गौतम गली, रेलवे काॅलोनी, बाबू दयाराम नगर व गुंजन रोड चौराहा समेत आठ नालों की सफाई नहीं हो सकी है।
उधर, फफूंद कस्बे का मुख्य नाला 20 दिन पहले साफ कराया गया था लेकिन अब फिर से लोगों ने कूड़ा डालकर चोक कर दिया। मोहल्ला लोधियान कटरा मनेपुर के पास नाले की सफाई पूरी तरह से नहीं हो पाई है। इससे बारिश में जल जमाव से परेशानी खड़ी हो सकती है।
-- -- -
बोले जिम्मेदार-तेजी से कराया जा रहा काम
लगभग नौ किमी लंबे नालों की सफाई पूरी कर ली गई है। फीडर रोड पर दोनों ओर नालों की सफाई कराई गई है। शेष नालों की सफाई का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मनोज चतुर्वेदी, प्रशासनिक कार्य प्रभारी नगर पंचायत बिधूना
-- -
जल निगम द्वारा बनाए गए नालों की सफाई की व्यवस्था की जा रही है। नालों के ऊपर लगी पटियों को तोड़कर सफाई कराई जाएगी। जल निकासी का मुख्य रास्ता बंद होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इसके समाधान के लिए एक कच्चा नाला खोदकर जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है। प्रदीप कुमार, ईओ अजीतमल