{"_id":"620bf2ce09b5ce4e960de8c6","slug":"thieves-took-goods-worth-five-lakhs-auraiya-news-knp6808314176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बाहर से कुंडी लगा चोर ले गए पांच लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में बाहर से कुंडी लगा चोर ले गए पांच लाख का सामान
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान व खुली अलमारी दिखाती महिला। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला। डमरपुर गांव स्थित एक घर से चोरों ने पांच लाख की नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोर कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
गांव निवासी नंदकिशोर की पत्नी सुशीला देवी ने मंगलवार को बेला थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात को बेटा अलोक व बहू सुनीता अपने कमरे में थे। वह दूसरे कमरे में थी। तभी देर रात को किसी तरह चोर घर में घुस आए और कमरे के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगा दी।
इसके बाद चोरों ने तीसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के तीन हार, 10 अंगूठी, चांदी की तीन कमर पेटी, छह जोड़ी पायल, तीन नाक की कील, तीन जोड़ी बृजबाला व 70 हजार नकद समेत करीब पांच लाख से अधिक का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। जानकारी होने पर किसी तरह पड़ोसियों की मदद से कुंडी खुलवाई। तीसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्से से नकदी व जेवर गायब थे और अन्य सामान फर्श पर बिखरा था। पीड़ित ने चोरी के संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बेला थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।