फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves took away jewelery and cash from the house

Auraiya News: घर से गहने व नकदी समेट ले गए चोर

Tue, 19 Nov 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery and cash from the house
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव चिकटा में सोमवार दोपहर एक किसान का परिवार खेत में काम करने गया हुआ था। इसी बीच चोर ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी व गहने पार कर दिए। किसान परिवार के वापस घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जल्द खुलासे की मांग की गई है।
विज्ञापन

चिकटा गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह वह घर से करीब दो किलोमीटर दूर अपने खेत पर मां रामदेवी, पिता उमेश चंद्र के साथ काम करने गए थे। लौटने पर घर में चोरी का पता चला। घर के दरवाजे पर अलमारी पड़ी हुई थी। जिसमें रखे 46000 रुपये, एक सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, गले की चेन, झुमकी व चांदी की पायल लापता था। ग्रामीणों ने एक पड़ोसी को घर के पास खड़े नीम के सहारे घर में दाखिल होते देखा था। थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------
बच्चे को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, छह घायल



संवाद न्यूज एजेंसी

अछल्दा। सवारी लेकर आ रहा ई-रिक्शा सड़क पर अचानक पहुंचे एक बच्चे को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हुआ। रुरुगंज की तरफ से सवारियां लेकर ई-रिक्शा अछल्दा की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह तेजपुर गांव के सामने पहुंचा ही था। तभी अचानक से सड़क पर एक बच्चा आ गया। उसको बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया।


इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार रुरुखुर्द निवासी मोहित की पत्नी कंचन और उसका मासूम बच्चा आदर्श के अलावा गोविंद पुरवा रामगढ़ निवासी अनिल कुमार और उसकी पत्नी सोनम व मां सत्यवती भी जख्मी हो गईं। रुरुखुर्द निवासी ई-रिक्शा चालक रजनीश भी घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया। वहां सभी घायलों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed