फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole jewelery and cash worth seven lakhs from abandoned houses

सूने घरों से चोरों ने सात लाख के आभूषण व नगदी की चोरी

Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth seven lakhs from abandoned houses
फोटो11एयूआरपी 34- कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजोहापुर में चोरों ने मंगलवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लगभग सात लाख रुपये के आभूषण और नकदी ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजोहापुर निवासी वसीम पुत्र मुकीम खान व रफीक अली पुत्र स्वर्गीय मुनीर अली ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह दोनों गांव के मुकेश की बरात में परिवार के साथ फतेहपुर जिले में गए थे। रात में चोरों ने सूना घर देखकर ताला तोड़कर अंदर कमरों में रखी अलमारियों से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

रफीक ने बताया कि उसके घर से चोर एक लाख 80 हजार रुपये, लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण ले गए। वसीम ने बताया कि चोर उसके घर से 50 हजार रुपये के अलावा लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह लौटने पर जानकारी हुई तो छानबीन के दौरान घर से कुछ दूर खेतों पर आभूषणों के खाली डिब्बे बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed