फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole cash and jewelery worth lakhs from two houses

Auraiya News: चोरों ने दो घरों से नकदी समेत लाखों के आभूषण किए पार

Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash and jewelery worth lakhs from two houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव तर्रई व फक्कड़पुर स्थित दो घरों में चोरों ने बीती रात धावा बोलकर नकदी समेत तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय परिजन गहरी नींद में सोते रहे। सुबह जागने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
फफूंद थाना के गांव तर्रई निवासी अश्वनी कुमार पाता प्लांट में मजदूरी करता है। गुरुवार रात वह प्लांट से लौटा और खाना खाकर एक कमरे में सो गया। उसी कमरे में उसकी पत्नी सीमा, मां सत्यवती व पुत्र चार वर्षीय पुत्र आर्यन भी सो गया। रात किसी वक्त चोर छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर में घुस गए और दूसरे कमरे में रखी सेफ को खोलकर उसके लॉकर में रखे सोने व चांदी के जेवर समेत नकदी पार कर लिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब सुबह उनकी नींद खुली। तो देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है व अलमारी का लॉकर खाली है। अश्वनी ने बताया कि चोर घर से नकदी समेत ढाई लाख से अधिक के आभूषण पार कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चोरों ने दूसरी चोरी की घटना को फक्कड़पुर गांव में अंजाम दिया। जहां चोर गांव निवासी आत्मप्रकाश के घर में घुस गए और घर के अंदर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। हालांकि इस बीच चोरों ने छिपाकर रखे गए आभूषणों को ढूढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपने मकसद में सफल नहीं हुए। जिससे गृहस्वामी को बड़ा नुकसान होने से बच गया।
इस संबंध में सीओ भरत पासवान ने बताया कि चोरी की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पीड़ितों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--------------
रात की गश्त में ढील से चोरों के हौंसले बुलंद

चोरी की घटना से आसपास के गांव के ग्रामीण भी सजग हो उठे हैं, ग्रामीण सुरेश, चंद्रप्रकाश, सूरज कुमार, राजेंद्र बाबू, अखिल सिंह ने बताया की ग्रामीण इलाके में पुलिस की गश्त में सुस्ती होने से चोर घटना को अंजाम दे गए अब ग्रामीण भी सजग हैं लेकिन पुलिस को रात की गश्त में तेजी दिखाना चाहिए जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed