{"_id":"6547d2900de1081edd0735e8","slug":"thieves-made-away-with-85-boxes-of-liquor-by-breaking-into-the-wall-of-the-liquor-store-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4965-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब ठेके की दीवार में सेंध लगाकर 85 पेटी शराब चोरों ने की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब ठेके की दीवार में सेंध लगाकर 85 पेटी शराब चोरों ने की पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अटसू। चौकी क्षेत्र के गांव बल्लापुर में देसी शराब ठेके को शनिवार रात चोरों ने निशाने पर लिया। ठेके की दीवार में सेंध लगाते हुए कुछ ईंटों को हटाकर चोरों ने 85 पेटी शराब की बोतलें पार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की है।
गांव बल्लापुर में देसी शराब ठेके की दुकान के अनुज्ञापी योगेश कुमार हैं। सेल्समैन सुरजीत की देखरेख में दुकान का संचालन होता है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह राहगीरों की नजर दुकान की दीवार पर पड़ी तो चोरी की भनक लगी। सूचना के बाद सेल्समैन सुरजीत मौके पर पहुंचा। जानकारी पर अनुज्ञापी योगेश कुमार भी पहुंचे।
योगेश ने बताया कि 85 पेटी क्वार्टर शराब, इन्वर्टर बैटरा, एक कैमरा पीछे का व डीवीआर समेत लगभग तीन लाख 25 हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। जिसकी लिखित तहरीर कोतवाली अजीतमल में दी गई। जांच-पड़ताल करने पहुंचे पुलिस से ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग रखी। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ कराई जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।