फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ????? ?????? ?Thieves fled from the police station in police custody, there was a stir

पुलिस हिरासत में थाने से भागे चोर, मचा हड़कंप

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
????? ?????? ?Thieves fled from the police station in police custody, there was a stir
थाने में पूछताछ करते सीओ प्रदीप कुमार। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। थाना पुलिस गुरुवार रात चोरी की योजना बनाते समय दो शातिर चोरों को पकड़कर थाने लाई थी। दोनों को हवालात में रखा गया। सुबह दोनों ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर पहरा दे रहे होमगार्ड ने उन्हें बाहर निकाल दिया, दोनों चकमा देकर थाने से भाग गए। हवालात से दोनों के भागने पर थाने में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंचे एसपी अभिषेक वर्मा ने पुलिस कर्मियों की फटकार लगाई। पुलिस दोनों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप अवस्थी ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच नुमाइश मैदान के पास खड़े दो युवक पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ा। उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम राजेंद्र सिंह निवासी सामहो इटावा व अर्जुन निवासी कुनेरा इटावा बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे। इस पर दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया। थाने में लाने के बाद उन्हें हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन

रात में दो मुंशी और एक होमगार्ड थाने में थे। सुबह चार बजे के करीब दोनों ने लघुशंका जाने की बात कही। इस पर होमगार्ड विनोद कुमार ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसी बीच दोनों चकमा देकर भाग निकले। हवालात से चोरों के भागने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार थाने पहुंचे और पुलिस कर्मियों की फटकार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। देर रात अधिकारियों के आदेश पर दो सिपाहियों अंकित व विनोद और होमगार्ड विनोद कुमार के खिलाफ लापरवाही बरतने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed