फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves crossed 65 lakh goods including cash and jewelry from six houses

Auraiya News: चोरों ने छह घरों नकदी व जेवर समेत 65 लाख का माल किया पार

Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thieves crossed 65 lakh goods including cash and jewelry from six houses
औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पूनावर में सोमवार रात एक के बाद एक छह घरों में दाखिल हुए चोरों ने गहने व नकदी पर हाथ साफ किया। सुबह आंख खुलने पर सामान बिखरा देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चोरों ने 65 लाख की चपत लगाई है। तीन टीमें चोरी के खुलासे के लिए गठित की गई हैं।
विज्ञापन

गांव में चोरों ने आपस में छत सटे मकानों को निशाने पर लिया। यहां पहले घर में छत पर चढ़ते हुए चोर जाल का ताला तोड़ अंदर दाखिल हुए, वहीं अन्य घरों में जीने व दीवार फांदकर घुसे। वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि परिवार के लोग सोते रहे और बिना आवाज किए घरों से सामान समेटते हुए आरोपी निकल गए। चोर सबसे पहले अर्जुन सिंह के मकान की छत पर दीवार के सहारे चढ़े। यहां लोहे के जाल का ताला तोड़कर आंगन में कूदे। बरामदे में परिवार सोता रहा। यहां कमरे में रखी अलमारी से सोने की तीन जंजीर, सात अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ियां, झुमकी, बाजूबंद व 25 हजार की नकदी समेत 35 लाख रुपये कीमत का सामान समेटते हुए निकल गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर पड़ोसी अमर सिंह की छत पर चढ़कर जीने से अंदर दाखिल हुए। यहां से चोरों ने कमरे की अलमारी से गहने व नकदी समेत 15 लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। इसके बाद चोर जयचंद्र यादव के मकान में घुसे। यहां पर गहने व 50 हजार की नकदी समेत 13 लाख रुपये कीमत का सामान समेटा। चौथे मकान मालिक सर्वेश के यहां से जेवर व नकदी समेत दो लाख रुपये कीमत की चपत लगाई। इसके बाद ब्रजेश कुमार के मकान का ताला चोरों ने काटा, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। फिर माखन सिंह के मकान के कमरे में रखी पांच हजार की नकदी समेटकर निकल गए। सुबह पीड़ितों की आंख खुली तो सामान बिखरा देखा। आस पड़ोस में चोरी की घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर कुदरकोट थाना पुलिस पहुंची। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर फोरेंसिक व डाग स्क्वॉड टीम पहुंची। गहनता से जांच-पड़ताल की गई। कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों से की गई पूछताछ में तकरीबन 65 लाख रुपये की चपत लगने की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमें एसपी के आदेश पर गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

सटे मकानों को बनाया निशाना, कुछ पर संदेह
पूनावर गांव में सोमवार रात हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरों ने गांव में एक-दूसरे से सटे छह मकानों को निशाने पर लेकर बड़ी ही सफाई के साथ सामान समेटा। घरों में परिवार के सदस्य सोते रहे और सामान पार किया कर दिया गया। उमस व गर्मी के चलते बिना रेकी व घरों की पुख्ता जानकारी के यह संभव नहीं था। जांच में जुटी पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ शुरू की है। गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।
छतों पर मिले गहनों के डिब्बे व तंबाकू के पाउच

चोरों ने घरों की अलमारी व बक्सों से सामान समेटा। छत पर डिब्बों को ले जाकर सोने चांदी का आकलन कर अहम सामान ही साथ ले गए। मकानों की छतों पर रहकर चोरों ने तंबाकू खाई। पुलिस व फोरेंसिक टीम को छत पर तंबाकू के पाउच और रोल गोल्ड के गहने भी पड़े मिले।

गर्मी की छुट्टी में बेटियां आईं थी मायके, उनके भी गहने समेटे
अर्जुन सिंह, अमर सिंह व जयचंद्र यादव की बेटियां गर्मी की छुट्टी में बच्चों के साथ मायके आई हैं। चोरों को यह भी भनक थी कि वह गहने लेकर आई हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने सबसे ज्यादा गहनों पर ध्यान दिया। घटना को जिस सफाई से अंजाम दिया गया उससे यह प्रतीत होता है कि परिवार व रिश्तेदारों की अंदरूनी जानकारी चोरों के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed